Saharsa: मारवाड़ी युवा मंच सहरसा शाखा के सत्र 25-26 के लिए चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण करने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान सचिव रवि शर्मा के द्वारा की गई. जिनमें पूर्ण रूप से चुनाव प्रक्रिया का पालन करते हुए चुनाव पदाधिकारी के रूप में बिहार प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन सहरसा शाखा के सचिव राजेश यदुका और प्रांतीय सहायक मंत्री विकास खेतान के देख रेख में संपन्न किया गया.
जिसमें अध्यक्ष पद के लिए आदित्य मित्तल कुल 19 मतों के साथ विजयी घोषित हुए. वहीं सचिव पद के लिए बिनीत अग्रवाल कुल 11 मतों के साथ विजयी घोषित हुए. जबकि कोषाध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से सुमित केजरीवाल का नाम घोषित किया गया. वहीं अन्य पदों में उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल आनंद अग्रवाल आशु सह सचिव मनीष पचेरिया राहुल सलमपुरिया, सह कोषाध्यक्ष विनय दारुका चुनाव में विजयी हुए.
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य मित्तल ने बताया कि आने वाले सत्र में समाज के हर वर्ग तक चाहे वो किसी भी जाति से ही क्यों ना हो सभी तक हर तरह की मदद पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. पहले भी हम लोगों के युवा साथियों ने इस काम में आगे से आगे बढ़चढ़कर वंचितों तक मदद पहुंचाई है और आगे भी हमारा लक्ष्य यही रहेगा कि समाज के हर वर्ग के लोगों तक जो भी जरूरत पड़े यथासंभव मदद पहुंचाया जाए.
इस सत्र में और भी क्या क्या मारवाड़ी युवा मंच द्वारा किया जाएगा इसके लिए जल्द ही एक बैठक करके उसमें आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे. इस बैठक में सम्मिलित सदस्य विपुल दहलान, रोहित तुलस्यान, नीरज अग्रवाल, नवरत्न शर्मा, हर्ष दहलान, मुकुंद भीमसेरिया, विक्रम अग्रवाल, आयुष भीमसेरिया, राकेश परसूरामपुरिया, आनंद भीमसेरिया, प्रीतम उदयपुरिया, नीरज परसूरामपुरिया सत्र 25-26 में नव गठित पाधिकारियों को बधाई देते हुए एक सुर में कहा कि यह समूह एक नई ऊर्जा के साथ शहर ही नहीं पूरे प्रांत में अपने कार्यों के माध्यम से एक कीर्तिमान स्थापित करें ऐसी हमारी कामना है.
ये भी पढ़ें-
नीट परीक्षा में पीयूष कुमार ने पाई सफलता, मारवाड़ी समाज को किया गौरवान्वित, इन्होंने दी शुभकामनाएं






