Noida: नोएडा एक्सप्रेसवे पर रोमांस करना एक कपल का काफी महंगा पड़ गया. नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने उसके घर 53 हजार का चालान काटकर भेज दिया है. एक्सप्रेसवे पर गर्लफ्रेंड को गोद में बिठाकर इश्कबाजी और स्टंट बाजी का वीडियो वायरल हो रहा है. इसी वीडियो पर संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटा है.
कपल का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहा है. युवक के आगे उसकी तरफ मुंह कर उसकी गर्लफ्रेंड उससे चिपकर बैठी है. युवक को गले लगाए दोनों पैर सीट पर रखकर बैठी हुई है. गर्लफ्रेंड दोनों हाथों से कसकर अपने प्रेमी को पकड़े हुए हैं.
एक्सप्रेसवे पर इश्कबाजी
वीडियो नोएडा एक्सप्रेसवे का बताया जा रहा है. प्रेमी जोड़े के इश्कबाजी और स्टंटबाजी के इस सीन को उस रास्ते से गुजरने वाले सभी लोग देख रहे हैं. उसमें से कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. बहुत जल्द यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. पुलिस ने भी तत्काल वीडियो पर संज्ञान लिया और चालान काट दिया.
इतने में थाईलैंड घूम आते
उधर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर्स ने लिखा कि धाकड़ के बाद रोड पर इश्कबाजी रूकने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि नोएडा पुलिस ने इस इश्कबाज के घर 53 हजार से अधिक का चाला भेजा है. इतने में तो थाइलैंड की ट्रिप से वापसी हो जाती.
मिलना तो छोड़ो देखना भी नसीब नहीं
वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है कि बाइक पर प्रेमिका को आगे बैठाकर खुलेआम इश्कबाजी करने पर नोएडा पुलिस ने युवक का 53500 रुपए का चालान काटकर प्रेम पत्र भेज दिया है. ये कौन लोग हैं, जो खुलेआम आशिकी कर लेते हैं, हमारे गांव में तो सिर्फ एक दीवार का फासला होता है लेकिन बीच में पूरा मोहल्ला होता है. मिलना तो छोड़ो देखना भी नसीब नहीं होता.
वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया संज्ञान
वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने संज्ञान लिया. नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत वीडियो की जांच की. ट्रैफिक पुलिस ने जांच में पाया कि युवक ने कई ट्रैफिक रूल तोड़े हैं, जिसमें बिना हेलमेट ड्राइविंग करना, एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी करना और सड़क से आने जाने वाले लोगों की जान खतरे में डालना, शामिल है. 53,500 रुपए का चालान उसके घर पर भेज दिया. पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए चालान काटा है.






