Saharsa: सहरसा सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड नंबर- 5 में एक पुलिस जवान की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. मृतक जवान अशोक भगत वैशाली जिला में पदस्थापित थे और दो चार दिन पहले अपने घर सहरसा आए हुए थे.
एएसआई के पद पर हुआ था प्रमोशन
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मानें तो घरेलू विवाद में जवान ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है. जबकि मृतक के परिजनों का कहना है कि जमीनी विवाद में कुछ लोगों द्वारा जहर खिलाकर हत्या की गई है. मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस जवान अशोक भगत का प्रमोशन एएसआई के पद पर हुआ था, जिसका ट्रेनिंग सुपौल जिले के भीमनगर में चल रहा था, अशोक मंगलवार को घर आया था.
बेहोशी की हालत में मिले
बुधवार की दोपहर में पति पत्नी से विवाद हो गया था जिसके कारण छोटे भाई ओमप्रकाश से भी अशोक का विवाद हो गया, दोपहर में अशोक बैग व बाइक लेकर घर से निकला, घर के लोगों ने समझा कि अशोक ट्रेनिंग में भीमनगर जा रहा है, करीब एक घंटे के बाद सूचना मिली कि अशोक सुखासन मंदिर में सोया हुआ है, उसके बाद परिजन ने अशोक को बेहोसी हालत में आनन-फानन में सूर्या अस्पताल में भर्ती करवाया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच आएगा सामने
जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है. वहीं सूचना पर मधेपुरा गम्हरिया से पहुंचे अशोक के ससुराल पक्ष द्वारा साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया गया. मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में जहर खाकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है. एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा. सदर थाना द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
ये भी पढ़ें-
मधुबनी से चोरी कर हो गए मुजफ्फरपुर शिफ्ट, पुलिस ने वहां भी नहीं छोड़ा, तीन गिरफ्तार
सहरसा में दवा दुकानदार पर फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, बाल-बाल बची जान






