- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा में बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने एक मेडिकल दुकानदार को दिनदहाड़े गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब दुकानदार अपनी दुकान में बैठा हुआ था. घटना महिषी थाना क्षेत्र के राजनपुर बाजार की है.
इलाज के लिए निजी अस्पताल में कराया भर्ती
घायल मेडिकल दुकानदार को परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. पीड़ित मेडिकल दुकानदार का नाम 30 वर्षीय मीर अहद बताया जाता है जो राजनपुर वार्ड नम्बर- 12 के रहने वाले हैं.
जांच में जुटी पुलिस
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है. हालांकि मेडिकल दुकानदार के दाएं बांह में गोली लगी है और फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. परिजन भी कुछ स्पष्ट नहीं बता रहे हैं. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.
परिजन ने जताई नाराजगी
अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विजय शंकर ने कहा कि एक मरीज आएं हैं जिनके दाएं बांह पर गोली लगी उसका इलाज चल रहा है. वह खतरे से बाहर हैं. पीड़ित के परिजन मीर रिजवान ने कहा कि मेरा भतीजा अपनी दुकान पर सामान्य तौर पर हर दिन की तरह बैठ हुआ था. अपराधी आते हैं और गोली मारकर चले जाते हैं.
ये भी पढ़ें-
सांप के डसने के बाद लोगों ने कोबरा को बिल से निकाला, डब्बे में बंद करके पहुंचे अस्पताल, महिला की मौत
सहरसा में रिटायर्ड शिक्षक की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला युवक का शव






