भारत नेपाल बॉर्डर पर 47 लाख कैश बरामद, कहीं चुनावी कनेक्शन तो नहीं, जांच में जुटी पुलिस

By: Hemlata Karn

On: Monday, July 7, 2025 9:18 AM

Google News
Follow Us

Madhubani: भारत नेपाल बॉर्डर पर 47 लाख कैश मिले हैं. मधुबनी पुलिस और एसएसबी की टीम को बड़ी सफलता मिली है. दोनों की ओर से संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बस में दो यात्री से 47 लाख रुपए बरामद किए गए हैं. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. चुनाव से कुछ महीने पहले नेपाल सीमा पर कैश की बरामदगी कई सवाल खड़े कर रहे हैं. जिसकी पुलिस जांच कर रही है.

पुलिस मिला था टिप

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह को मधवापुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मधवापुर थाना अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध रूप से भारी मात्रा में नकद रुपये का आवागमन होने वाला है. सूचना प्राप्त होते ही इस संबंध में वरीय पदाधिकारी को सूचना दी गई.

बस को रोककर तलाशी

सीनियर ऑफिसर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उस सूचना का वेरीफिकेशन किया गया और जरूरी कार्रवाई के लिए मधवापुर थाना और एसएसबी की टीम बनाई गई. मधवापुर थाना और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सुबह में एक बस को मधवापुर के इमली गाछी पेट्रोल पंप के पास रोक कर बस में सवार व्यक्तियों की तलाशी ली गई.

दो व्यक्तियों के पास 47 लाख कैश

तलाशी के दौरान में बस में सवार दो व्यक्तियों सुनील ठाकुर और संजय ठाकुर के पास से 47 लाख रुपए नगद मिले. जिसमें से सुनील ठाकुर के पास से 15 लाख रुपए और संजय ठाकुर के पास से 31,97,160 रुपए नकद बरामद हुए. पूछताछ करने पर मामला संदिग्ध लगा तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों व्यक्ति मधवापुर का ही रहने वाला है.

पुलिस कर रही जांच

पूछताछ के दौरान इनके पास से जो रुपया बरामद हुए हैं. दोनो व्यक्तियों द्वारा रुपए का दो अलग अलग व्यक्तियों का मालिकाना हक बताया गया है. जिन्हे विधिवत बुलाकर पूछताछ की जाएगी. बरामद नकद रुपये के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

मधुबनी से चोरी कर हो गए मुजफ्फरपुर शिफ्ट, पुलिस ने वहां भी नहीं छोड़ा, तीन गिरफ्तार

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment