My Chhota School में मनाया गया शिक्षक दिवस, बच्चों ने दीं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

By: Rahul Kumar

On: Friday, September 5, 2025 10:56 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- राज कुमार झा

Madhubani: My Chhota School, झंझारपुर में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ.

विद्यालय की अध्यापिकाएं काजल कुमारी, निक्की कुमारी एवं सोनाली कुमारी के मार्गदर्शन में बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. गीत, नृत्य, कविता एवं भाषण से सजे कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया. इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर केक काटा और गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा को याद किया.

विद्यालय की प्राचार्या सावित्री सिंह ने कहा कि शिक्षक ही बच्चों के जीवन पथ प्रदर्शक होते हैं. विद्यालय का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विश्व स्तरीय शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं एवं श्रेष्ठ संस्कार प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और चरित्रवान नागरिक बनाना है. उन्होंने यह भी बताया कि My Chhota School बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु गतिविधि-आधारित शिक्षा, स्मार्ट क्लास, सीसीटीवी मॉनिटरिंग एवं व्यक्तिगत ध्यान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है.

डायरेक्टर ललन सिंह ने बताया कि यह विद्यालय परिवार ने यह संदेश दिया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अब बड़े खर्च की मोहताज नहीं है, बल्कि कम बजट में भी बच्चों को सर्वोत्तम शिक्षा दी जा सकती है.

ये भी पढ़ें-

शिक्षक दिवस समारोह, श्रवण कुमार ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन और जगदेव बाबू को किया याद

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment