महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी, भारत में नहीं होगा पाकिस्तान का एक भी मैच

By: PK

On: Monday, June 16, 2025 7:34 PM

Google News
Follow Us

Patna: भारत की मेजबानी में होने वाले महिला वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 30 सितंबर से मुकाबला शुरू होगा. फाइनल मैच 2 नवंबर को खेला जाएगा. भारत में पाकिस्तान का एक भी मैच नहीं होगा.  

पाकिस्तान के सभी मैच कोलंबो में खेले जाएंगे

महिला वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025, चैंपियंस ट्रॉफी की तरह ही हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा. पाकिस्तानी महिला टीम भी इसमें हिस्सा ले रही है लेकिन वो भारत में एक भी मैच नहीं खेल सकेगी. पाकिस्तान के सारे मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेले जाएंगे. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचता है, तो वे मुकाबले भी श्रीलंका के कोलंबो में ही खेले जाएंगे.

भारत श्रीलंका के बीच पहला मुकाबला

वर्ल्ड कप का पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच होगा. यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 30 सितंबर को खेला जाएगा. बेंगलुरु के अलावा इंदौर, गुवाहाटी और विशाखापत्तनम में वर्ल्ड कप के मुकाबले होंगे. 26 अक्टूबर तक राउंड रोबिन मुकाबले खेले जाएंगे. उसके बाद 29 और 30 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैच होंगे. जबकि 2 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

टीम इंडिया के मुकाबले

भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में होगा. दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ 5 अक्टूबर को कोलंबो में खेला जाएगा. तीसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में 9 अक्टूबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया का चौथा मुकाबला वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.

26 अक्टूबर को आखिरी मुकाबला

टीम इंडिया का पांचवां मुकाबला इंदौर में इंग्लैंड के खिलाफ 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 अक्टूबर छठा मैच खेलेगी. वहीं, लीग मैच का अंतिम मुकाबला 26 अक्टूबर को भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ बेंगलुरु में खेलेगी. कुल सेमीफाइनल, फाइनल को छोड़कर टीम इंडिया सात मैच खेलेगी.  

ये भी पढ़ें-

साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, WTC फाइनल में आस्ट्रेलिया को हराया

आरसीबी बनी आईपीएल-2025 चैंपियन, विराट कोहली का इंतजार खत्म, मैदान पर रो पड़े

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment