Madhubani: भगवान परशुराम के नाम पर प्रवेश द्वार बनाने की मांग तेज हो गई है। मैथिल परशुराम सेना की जिला कमिटी ने मेयर अरुण राय को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि नगर निगम क्षेत्र में कई महापुरुषों के नाम पर प्रवेश द्वार बने हैं, लेकिन भगवान विष्णु के छठे अवतार, ब्राह्मण कुल शिरोमणि भगवान परशुराम के नाम पर कोई द्वार नहीं है।
सेना के पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने कहा,भगवान परशुराम हमारे आराध्य हैं। उनके नाम पर द्वार बनना हर सनातनी की भावना से जुड़ा है। मेयर से आग्रह है कि शहर के मुख्य मार्ग या प्रमुख चौराहे पर भगवान परशुराम प्रवेश द्वार बनाया जाए। इससे नई पीढ़ी को उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा मिलेगी।
मेयर अरुण राय ने ज्ञापन स्वीकार कर ठोस आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, भगवान परशुराम सभी के आराध्य हैं। उनकी स्मृति में द्वार बनाना हमारा दायित्व है। अधिकारियों को मीना बाजार जगतपुर में स्थल चयन कर प्रस्ताव बनाने का निर्देश दे दिया है। आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कर निर्माण जल्द शुरू होगा। धर्म-संस्कृति के कार्यों में नगर निगम हमेशा आगे रहेगा।
इस मौके पर राजेश झा, सरोज झा, प्रजापति झा, मुकेश झा, सोनू मिश्र, मानस मिहिर, विजेता झा, नेहा झा, सीमा पाठक व अनितेश झा मौजूद रहे।






