पंचायती राज मंत्री पहुंचे सहरसा, तीनों प्रमंडल के अधिकारियों के साथ की बैठक, विकास को गति देने की कोशिश

By: Rahul Kumar

On: Wednesday, September 3, 2025 9:32 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता आज सहरसा पहुंचे जहां उन्होंने तीनों प्रमंडल के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान जो सारी घोषणाएं हुई थी उसी की समीक्षा में आया हूं.

प्रगति यात्रा में की गई घोषणाओं की समीक्षा

बुधवार को कुछ प्रखंड की समीक्षा की और कुछ का पुनः आने बाद करूंगा. मुख्यमंत्री का कहना है कि समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों तक विकास की रोशनी पहुंचे. निर्माणाधीन पुल के गिरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि हम न खाते है न खाने देंगे. जो गलत करेंगे उनपर कार्रवाई होगी.

पीएम मोदी की मांग को गाली देने वाले को वोट से जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनलोगों ने बिहार ही नहीं पूरे देश को शर्मसार किया है. 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता इसका जबाब वोट से देगी. बता दें कि मोदी की मां को लेकर कहे गए अपशब्दों के खिलाफ 4 सितंबर को बिहार में एनडीए की तरफ से बंद का ऐलान किया है. इसे सफल बनाने की तैयारी में एनडीए के नेता लगे हुए हैं. 

ये भी पढ़ें-

मोदी की मां को गाली मामला: नालंदा-सहरसा में बीजेपी नेताओं आक्रोश, किया विरोध-प्रदर्शन

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment