Madhubani : भारत-नेपाल जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक मिथिला चित्रकला संस्थान,सौराठ,मधुबनी की सभा कक्ष में में अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण मेंआयोजित हुई।
जिलाधिकारी, आनंद शर्मा एवं सीडीओ, सिरहा, सुरेन्द्र पौडेल की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई,जिसमे दोनों पक्षो के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। दोनों देशों के राष्ट्रगान के साथ बैठक प्रारंभ हुआ। बैठक में दोनों पक्षो के अधिकारियों द्वारा बारी-बारी से विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत रूप से द्विपक्षीय चर्चा की गई। भारत में नेपाल से फेक करेंसी के आवागमन पर रोक लगाने पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई ।
बैठक में दोनों देश के बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष रूप से बल दिया गया। दोनों पक्षो के सदस्यों ने बारी-बारी से मानव तस्करी, शराब के भारतीय सीमा में प्रवेश पर नियंत्रण, बिहार में शराब बंदी को प्रभावी रूप से लागू करने में नेपाल के सीमावर्ती जिलों का महत्वपूर्ण सहयोग,बॉर्डर पर अतिक्रमण, जाली नोटों पर अंकुश, अपराधियों की धड़पकड़, असामाजिक तत्वों द्वारा खुली सीमा का दुरुपयोग, प्रतिबंधित दवाओं का दुरुपयोग, सूचनाओं का आदान-प्रदान, दोनों देशो के पुलिस के बीच आपसी समन्वय, सीमावर्ती जिलों के सभी प्रवेश बिंदुओं पर विशेष चौकसी बढ़ाने, भारत एवं नेपाल द्वारा सीमावर्ती जिलों में संयुक्त फील्ड सर्वे, सीमा स्तम्भों की मरम्मति सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयो पर व्यापक चर्चा हुई,एवं संबधित अधिकारियों ने अपनी-अपनी बात रखी।
जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने सर्वप्रथम नेपाली प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात विस्तार से रखी। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत-नेपाल की मित्रता पर्वतो, नदियों, सांस्कृतिक विरासत एवं पारस्परिक सम्मान पर आधारित एक अटूट सम्बन्ध है । दोनों देशों के बीच बेटी-रोटी का सम्बंध है। दोनों ही देशो के नागरिकों के बीच आपसी प्रेम एवं सौहाद्र बनी रहे,इसको लेकर भी भी हम निरन्तर प्रयासरत है।
जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने कहा कि हमेशा से ही दोनों पक्ष विभिन्न मुद्दों पर आपसी बातचीत से सभी बातों का हल निकालते आये है। उन्होंने कहा कि हमे आपसी तालमेल बनाकर पूरी सजगता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण और फलदाई बताया। तत्पश्चात सीडीओ, सिरहा, सुरेन्द्र पौडेल ने कहा कि भारत-नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक काफी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जो काफी परिणामदायक सिद्ध होगी। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने फेक करेंसी, नशीली पदार्थो की तस्करी, दोनों देशों के अपराधियों की सूची का आदान-प्रदान सहित कई विषयों पर अपनी बात रखी।
अपराधियों पर अंकुश लगाना, मानव तस्करी को रोकना, नो मैन्स लैंड अतिक्रमण, शराब के धंधेबाजों के धड़पकड़, सूचनाओं के आदान-प्रदान सहित कई विषयो पर दोनों पक्षो के संबधित अधिकारियों ने अपनी-अपनी बातें रखी,जिसमे कई विषयों पर आपसी सहमति भी जताई गई है।
उक्त बैठक में भारतीय दल का नेतृत्व जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने किया। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, कॉन्सुल सीजीआई,बीरगंज,एस. बी.कुमार,अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन, एडीएम आपदा संतोष कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर, दीपक कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपट्टी,शारंग पाणी पांडे, अनुमंडल पदाधिकारी, फुलपरास, अनीश कुमार, उप निदेश, जनसम्पर्क, परिमल कुमार, एसडीसी, बिरजू दास, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जयनगर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलपरास, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपट्टी, एसएसबी 48वीं वाहिनी के कमांडेंट, राजेन्द्र कुमार, एसएसबी 18वीं वाहिनी के कमांडेंट,खोजा राम लोमरोर, उत्पाद अधीक्षक, विजय कांत ठाकुर, विशेष कार्य पदाधिकारी, नितेश कुमार पाठक सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।






