मधुबनी कांग्रेस ने कंप्यूटर क्रांति लाने वाले पूर्व पीएम राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

By: Jan Manas

On: Friday, May 22, 2026 12:00 AM

Google News
Follow Us

Madhubani: जिला कांग्रेस कार्यालय ललित सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि सह बलिदान दिवस पर भव्य श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष (पश्चिम) मीना देवी कुशवाहा ने की।

सभा में मौजूद सभी नेताओं ने देश के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

सभा को संबोधित करते हुए मीना देवी कुशवाहा ने कहा, डिजिटल क्रांति से पंचायती राज तक, राजीव गांधी का युवाओं और गरीबों के लिए किया गया योगदान अविस्मरणीय है। कांग्रेस परिवार उनकी पुण्यतिथि पर सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा। उनके बताए रास्तों और सिद्धांतों पर चलना ही मधुबनी कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य है। जिले के सभी कर्मठ युवा साथियों के साथ मिलकर हम राजीव गांधी के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पूर्व कोषाध्यक्ष सुल्तान अहमद शम्सी ने कहा, राजीव गांधी ने 21वीं सदी के आधुनिक भारत की नींव रखी। कंप्यूटर क्रांति और 18 वर्ष में मताधिकार जैसे निर्णयों से उन्होंने युवाओं को सशक्त किया। उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं।

इस अवसर पर महंथ गोपाल दास, सत्येंद्र पासवान, ग़ज़नफ़र जलाल गगन, अकील अंजुम, विपिन कुमार झा, संतन पासवान, महंथ मुकेश सिंह कुशवाहा, हरि किशोर यादव, राजकुमार ठाकुर, अशोक कुमार, राजकमल कुशवाहा, सुनीता कुशवाहा, अनिता कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment