- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा एमएड के छात्र नीरज कुमार मिश्र को अपराधियों ने गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है. एक बाइक पर सवार तीन की संख्यां में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. जख्मी छात्र नीरज कुमार सुपौल जिला के जगतपुर का रहने वाला है. जिसे बेहतर इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.
जख्मी छात्र को दो गोली मारी गई है. दोनों गोली जांघ में लगी है. घटना बिहारा थाना क्षेत्र के आरन विशनपुर के मेनहा पैट्रोल पम्प के समीप की बताई जा रही है. इस बाबत जख्मी छात्र की मानें तो वो एमएड के तीसरे सेमेस्टर का ट्रेनी छात्र है.
आज कॉलेज के बाद जब अपने गांव जा रहा था इसी दौरान लूटपाट के नीयत से एक बाइक पर सवार तीन अपराधी आए और पैसा की मांग करने लगे, पैसा नहीं था जिसके बाद मेरे ऊपर तीन फायर किया जिसमें दो गोली लगी है.
इस मामले में डॉक्टर की माने तो दोनों जांघ में एक एक गोली लगी है. कोई मेजर डैमेज नहीं है. वहीं पुलिस निजी नर्सिंग होम पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी है.
ये भी पढ़ें-
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा, 4 लाख मुआवजा देने का भी आदेश






