मूर्ति विसर्जन मातम में बदला, पंचाने नदी में समाए 3 युवक, सड़क पर आगजनी कर फूटा गुस्सा

By: Hemlata Karn

On: Saturday, October 4, 2025 12:32 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: नालंदा जिले में शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन मातम में बदला. दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक गांव के पास पंचाने नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गए, जबकि एक युवक ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई.

परिजनों का गुस्सा फूटा, सड़क पर आगजनी

हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया. परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. गोताखोर की मांग को लेकर लोगों ने राजगीर–बिहार शरीफ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और सड़क पर आगजनी कर हंगामा किया. इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई.

छह घंटे बाद भी लापता, परिजन भड़के

परिजनों का आरोप है कि घटना को 6 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन तीनों शव बरामद नहीं कर सका. थानाध्यक्ष राजमणि ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने की कोशिश की और बताया कि एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं.

अफसरों के आश्वासन पर जाम टूटा

करीब एक घंटे के हंगामे और आगजनी के बाद दीपनगर थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी बिहारशरीफ के आश्वासन पर परिजनों ने जाम हटाया. हालांकि, नदी से लापता युवकों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें-

नालंदा की अनोखी परंपरा, दशमी पर नहीं, एकादशी को सिंदूर खेला से लेकर चौकड़ी नृत्य तक मना विसर्जन महोत्सव

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment