तेजस्वी यादव पर यूपी-महाराष्ट्र में FIR, वोट चोर कहने पर हुई प्राथमिकी

By: Rahul Kumar

On: Saturday, August 23, 2025 2:12 PM

Google News
Follow Us

Patna: तेजस्वी यादव पर यूपी-महाराष्ट्र में FIR, वोट चोर कहने हुई प्राथमिकी. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीएम मोदी को ‘वोट चोर’ कहने पर मुकदमा किया गया है.

यूपी में मुकदमा

एक अधिकारी ने शनिवार (23 अगस्त, 2025) को कहा कि शाहजहांपुर पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने वाले एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी.

टिप्पणी से लोगों में आक्रोश

शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि शुक्रवार (22 अगस्त, 2025) को एफआईआर दर्ज की गई. शिल्पी गुप्ता की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तेजस्वी यादव की प्रधानमंत्री के खिलाफ “अशोभनीय टिप्पणी” से “देश की जनता में भारी आक्रोश” पैदा हुआ. सदर बाजार पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि इस पोस्ट से “आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश पैदा हुआ.”

अफवाह फैलाने का आरोप

शिल्पी गुप्ता ने कहा कि यह पोस्ट राजद के आधिकारिक अकाउंट से की गई थी और इसमें लिखा था: “आज वोट चोर बिहार के गया में आएगा और बिहारियों के सामने झूठ पर झूठ बोलेगा।” बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2) (अफवाह फैलाना) और 197(1)ए (तस्वीर के ज़रिए आरोप लगाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

महाराष्ट्र में भी केस

इस बीच, स्थानीय विधायक मिलिंद नरोटे की शिकायत पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में तेजस्वी यादव के खिलाफ एक अलग प्राथमिकी दर्ज की गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेजस्वी यादव पर बीएनएस की धारा 196 (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 356 (मानहानि), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 353 (सार्वजनिक रूप से उपद्रव मचाने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें-

राहुल गांधी पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- अगली बार बनाएंगे प्रधानमंत्री

‘वोट चोरी’: तेजस्वी यादव का आरोप, चुनाव आयोग भाजपा नेताओं को दो वोटर कार्ड दिलाने में कर रहा मदद

50 प्रतिशत टैरिफ पर तेजस्वी का हमला, कहा- पीएम मोदी अमेरिका के इशारों पर नाच रहे

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment