सहरसा की ये सड़क बन गई जानलेवा, आधी सड़क बनाकर चैन की नींद में सो गया RCD   

By: Rahul Kumar

On: Friday, August 22, 2025 12:48 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा की ये सड़क बन गई जानलेवा, आधी सड़क बनाकर चैन की नींद में सो गया RCD. जलजमाव से निजात दिलाने के लिए RCD विभाग ने बनाई सड़क लेकिन उसे अधूरा छोड़ दिया. जो अब लोगों के लिए जानलेवा बन गया है. सहरसा में इन दिनों शहर के मुख्य बाय पास सड़क के लक्ष्मीनिया चौक के समीप RCD विभाग द्वारा निर्माण किया गया आधा अधूरा सड़क लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है.

अधूरा छोड़ दिया सड़क निर्माण

RCD विभाग द्वारा लक्ष्मीनिया चौक पर मुख्य बाय पास सड़क पर आधे हिस्से में सड़क निर्माण कर दिया गया है जबकि आधे सड़क को यूं ही अधूरा छोड़ दिया गया. जिससे यहां जाम की समस्या तो बनी ही रहती है साथ साथ आए दिन वाहन चालक दुर्घटना के शिकार होते हैं.

कहां सड़क, कहां गड्ढा नहीं चलता पता

सबसे ज्यादा समस्या तब होती जब बारिश के बाद आधी सड़क पर जलजमाव हो जाता तब लोगों को यह पता नहीं चल पाता है कि कहां सड़क है और कहां गड्डा. जिसके कारण इस बाय पास सड़क से प्रत्येक दिन गुजरने वाले सैकड़ों वाहन चालकों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

काफी विरोध के बाद खुली थी नींद

आपको बता दें कि लक्ष्मीनिया चौक बाय पास के समीप गड्ढे में तब्दील सड़क पर जलजमाव रहने से लोगों को काफी परेशानी होती थी जब लोगों ने इसका विरोध किया तो RCD विभाग की नींद खुली और आनन फानन में आधा अधूरा सड़क का निर्माण करा कर यूं छोड़ दिया गाय. इससे लोगों को सफर करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. कई बार लोग हादसे के भी शिकार हो जाते हैं. 

ये भी पढ़ें-

सहरसा में जर्जर सड़क और जलजमाव के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा, किया सड़क जाम

हल्की बारिश ने सहरसा नगर निगम की पोल खोल दी, नगर निगम नदी में हुआ तब्दील

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment