मधुबनी डीएम-एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा का लिया जायजा, डीएम ने की एसएसबी जवानों की सराहना

By: Rahul Kumar

On: Thursday, August 14, 2025 6:28 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- पांडव कुमार यादव

Madhubani: मधुबनी के डीएम और एसएसबी डिप्टी कमांडेंट ने भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा का जायजा लिया. इस दौरान डीएम ने एसएसबी जवानों की सराहना की. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए मधुबनी जिले के जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने आज 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के उप कमांडेंट (प्रचालन) विवेक ओझा के साथ विभिन्न सीमा क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया.

निरीक्षण का प्रारंभ 48वीं वाहिनी मुख्यालय, जयनगर से हुआ, जहां से दल ने सबसे पहले बेतौना बॉर्डर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया. इसके पश्चात निरीक्षण दल समवाय कमला पहुंचा, जहां उन्होंने दिन का लंच लिया और जवानों से अनौपचारिक बातचीत कर उनके मनोबल की सराहना की.

इसके बाद, जिलाधिकारी एवं SSB अधिकारियों ने पिपरौन-जटही भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया. यह सीमा क्षेत्र सामरिक एवं व्यापारिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां पर सीमा पार होने वाले वैध व्यापार के साथ-साथ किसी भी अवैध गतिविधि पर नियंत्रण हेतु सघन सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं.

जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा बल के सतर्कता और मुस्तैदी की सराहना करते हुए कहा कि भारत-नेपाल सीमा की शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में SSB का योगदान अतुलनीय है. उन्होंने जवानों से कहा कि वे न केवल सीमा सुरक्षा में बल्कि स्थानीय समुदाय के साथ समन्वय बनाकर राष्ट्रीय हितों की रक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ देते रहें.

उप कमांडेंट विवेक ओझा ने आश्वस्त किया कि स्वतंत्रता दिवस एवं अन्य राष्ट्रीय अवसरों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और सीमा पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए गए है.

ये भी पढ़ें-

मधुबनी के डीएम ने किया कई स्कूलों का औचक निरीक्षण, पढ़ाई और मिड डे मील की ली जानकारी

मधुबनी डीएम ने फुलहर का किया निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश, बनाया जा रहा पर्यटन स्थल

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment