Big Boss में नजर आएंगे तेजप्रताप यादव! मनीष कश्यप की भी चर्चा

By: Jan Manas

On: Saturday, August 2, 2025 10:10 AM

Google News
Follow Us

Patna: Big Boss में नजर आएंगे तेजप्रताप यादव. बिग बॉस सीजन 19 में तेज प्रताप यादव नजर आ सकते हैं. खुद सलमान खान ने उन्हें फोन कर शो में शामिल होने के लिए बात की है.

तेजप्रताप से सलमान ने की बात

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई बार सलमान खान ने खुद तेजप्रताप यादव से बात की है. क्योंकि इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होना है इसलिए तेजप्रताप यादव अधिक व्यस्त हैं. इसलिए उनकी तरफ से खुलकर कुछ नहीं कहा गया है. लेकिन इस बात की संभावना बन रही है कि चुनाव के बाद वाइल्ड कार्ड एंट्री तेज प्रताप यादव की बिग बॉस में हो. हालांकि इसे लेकर न तो बिग बॉस और न ही तेजप्रताप यादव की तरफ से सार्वजनिक तौर पर कुछ कहा गया है.

मनीष कश्यप से भी चल रही बात

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर यह खबर आई थी मनीष कश्यप के साथ भी बिग बॉस की टीम डील कर रही है. बातचीत कर रही है बिग बॉस में शामिल होने के लिए. मनीष कश्यप की टीम की तरफ से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप डाला गया जिसमें बिग बॉस टीम की तरफ से आदिल नाम के व्यक्ति मनीष कश्यप से बात कर रहा है और उन्हें शो में शामिल होने की के लिए एक मीटिंग करने की बात कर रहा है.

यह मीटिंग ऑनलाइन करने की बात हो रही है मीटिंग के लिए समय मांगा जा रहा है. मनीष कश्यप की टीम की तरफ से यह वीडियो डाला गया है. इसके बाद से इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि क्या मनीष कश्यप भी बिग बॉस में शामिल हो सकते हैं.

यूट्यूबर से बने नेता मनीष कश्यप

बता दें कि सलमान खान ने प्रोमो जारी कर अनाउंस किया है कि बिग बॉस 19 आएगा और प्रोमो में जिस डेटअप में सलमान खान दिख रहे हैं इससे साफ लग रहा है कि इस बार राजनीतिक थीम पर बिग बॉस होने वाला है. क्योंकि प्रोमो में यह कह रहे हैं कि बिग बॉस के घर में बनेगी सरकार.

तो क्या बिग बॉस में बिहार के नेताओं को एंट्री मिलेगी क्योंकि अगर बात राजनीति की हो तो बिहार को अलग नहीं किया जा सकता है. ऐसे में बिहार के दो चर्चित राजनेता एक मनीष कश्यप यूट्यूबर से राजनेता बने हैं. हाल ही में उन्होंने भाजपा छोड़कर जन स्वराज ज्वाइन किया और विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है.

कॉन्ट्रोवर्सी में रहे तेजप्रताप

दूसरे हैं लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव जो राजनीति में पिछले 11 साल से सक्रिय हैं. मंत्री रहे हैं विधायक भी हैं और हाल ही में वह कंट्रोवर्सी में रहे हैं. अनुष्का यादव के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो डाला था. उसके बाद से लालू यादव ने उन्हें पार्टी और घर से निकाल दिया. इसके बाद से काफी कंट्रोवर्सी में रहे. तो क्या बिग बॉस में मनीष कश्यप और तेज प्रताप यादव नजर आएंगे, यह आने वाले दिनों में पता चलेगा.

ये भी पढ़ें

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment