Bettiah: बेतिया से अच्छी खबर है. आज पटना से गोरखपुर रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का सौगात मिला है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट के जरिए वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात बिहार वासियों को दी है.

पीएम मोदी ने पूरे किए वादे
बता दें कि पटना से गोरखपुर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने से बेतिया में आम लोगों में खुशी की लहर है. कुछ महीने पहले देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बेतिया में रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन करने आए थे तो उस समय उन्होंने बेतिया के लोगों से वादा किया था कि बहुत जल्द बेतिया को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी जाएगी आज सौगात का अमलीजामा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहना दी है.
इस रूट पर पहली हाई स्पीड ट्रेन
बता दें कि यह ट्रेन पटना से चलकर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, सुगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा होते हुए गोरखपुर तक जाएगी. इस रूट की यह पहली सबसे हाई स्पीड ट्रेन है. बेतिया रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी. लोग ट्रेन के साथ सेल्फी ले रहे थे. ट्रेन को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर रहे थे. आम लोगों का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री ने बिहार को जो यह सौगात दी है उसे बेतिया के लोग काफी खुश हैं. सभी लोग देश के प्रधानमंत्री सहित बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल की जय जयकार कर रहे थे.

इन्होंने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
बेतिया के युवा भाजपा नेता राहुल कुमार, दीपेंद्र सर्राफ, पायल गुप्ता, सीमा माधवगुड़िया ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है. आज पटना से गोरखपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है. इस नई सौगात से बिहारवासियों में विशेषकर पश्चिम चंपारण जिले के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है.
ये भी पढ़ें-
पीएम मोदी को तेजस्वी यादव का जवाब, PK और पप्पू यादव ने पूछे चुभने वाले सवाल






