- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा के सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र में वेतन नही मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने बिहार सरकार के ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार की गाड़ी का घेराव किया है. इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार की चलती हुई गाड़ी के सामने नाराज सफाई कर्मियों ने जमकर प्रदर्शन किया.
इस बीच पुलिस कर्मियों को भीड़ को हटाने में पसीने छूट गए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से लोग उनकी गाड़ी के आगे आ कर अपनी नाराजगी जाहिर करना चाहते हैं और पुलिस कर्मी उन्हें हटा रहे हैं. काफी देर तक यह सिलसिला जारी रहा. पुलिस को लोगों को गाड़ी के सामने से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. जैसे तैसे मौके से मंत्री जी निकल गए.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाराज सफाई कर्मी किस तरह से मंत्री जी की गाड़ी के सामने घेराव करते हुए हंगामा कर रहे हैं. हालांकि पुलिस कर्मियों ने काफी मसक्कत के बाद मंत्री जी के काफिले को भीड़ से सुरक्षित निकाला. दरअसल मंत्री श्रवण कुमार सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के हाई स्कूल मैदान में NDA के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए थे और सम्मेलन से जब वापस लौट रहे थे तो लोगों ने उनके गाड़ी का घेराव किया.
ये भी पढ़ें-
मंत्री श्रवण कुमार और विधायक प्रेम मुखिया पर हमला, लाठी-डंडे लेकर ग्रामीणों ने दौड़ाया






