- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: रामचन्द्र प्रसाद की 76वीं जयंती समारोह. रविवार को सोनवर्षा प्रखंड क्षेत्र स्थित रामचन्द्र विद्यापीठ पैरामेडिकल व नर्सिंग कॉलेज के बहुउद्देशीय सभागार में सोहा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच स्वर्गीय रामचन्द्र प्रसाद सिंह की 76वीं जयंती समारोह समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर ईस्ट एन वेस्ट कॉलेज समूह के चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन सहित प्रखंड क्षेत्र के समाजसेवी व पूर्व जिला पार्षद व समाज सेवी देवेन्द्र सिंह उर्फ ललन सिंह, अखिल कुमार सिंह, ईस्ट एन वेस्ट डीग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ बसंत कुमार मिश्रा, ईस्ट एन वेस्ट जनसंचार महाविद्यालय के प्राचार्य विष्णु स्वरूप, ईस्ट एन वेस्ट कॉलेज की प्राध्यापक प्रमुख डॉ प्रियंका पांडेय, रामचन्द्र विद्यापीठ पारामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजन कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद लोगों ने स्वर्गीय रामचन्द्र प्रसाद सिंह के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया.
रामचन्द्र विद्यापीठकी छात्रा राजनंदनी, मनीषा व नंदनी ने स्वागत गीतवनृत्यसे अतिथियों का स्वागत किया. जयंती समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपने पिता के स्मृति को हमेशा जिंदा रखने के लिए डॉ रजनीश रंजन को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि जब तक सोनवर्षा की धरती पर रामचन्द्र विद्यापीठ संस्थान रहेगा स्वर्गीय रामचन्द्र प्रसाद सिंह हमेशा अजर और अमर रहेगा.
उन्होंन स्वर्गीय रामचन्द्र प्रसाद सिंह के बड़े पुत्र डॉ. रजनीश रंजन का तारीफ करते हुए कहा कि सोनवर्षा जैसे पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य के विकास की दृष्टि से रामचन्द्र विद्यापीठ पारा मेडिकल कॉलेज आने वाले दिनों में इस संपुर्ण क्षेत्र के विकास का वाहक बनेगा ऐसा उनका विश्वास है. समारोह को संबोधित करते हुए ईस्ट एन वेस्ट डीग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ बसंत कुमार मिश्रा व ईस्ट एन वेस्ट जनसंचार महाविद्यालय के प्राचार्य विष्णु स्वरूप ने स्वर्गीय रामचन्द्र सिंह के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे एक प्रखर समाजसेवी और सच्चे इंसान थे. उन्होंन कहा वे धन्य थे जिन्होंने रजनीश रंजन जैसे पुत्र को जन्म दिया. कहा कि ऐसा कम ही पिता को सौभाग्य प्राप्त होता है कि पिता के आदर्श के रास्ते पर चलते हुए अपने पिता के सपनों को उसका पुत्र साकार करता है.
ईस्ट एन वेस्ट फाउंडेशन के जन समपर्क पदाधिकारी सह प्राध्यापक अभय मनोज के संचालन में आयोजित जयंती समारोह के अवसर पर संजीव कुमार उर्फ रुपी रामचन्द्र विद्यापीठ पारामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजन कुमार सिंह प्रशासनिक अधिकारी संजीत कुमार खां, ईस्ट एन वेस्ट के नोडल अंशु कुमार गुप्ता, रंजय कुमार राजा, सुज्वल चौधरी, श्रीनिवास, डीएलएड विभागाध्यक्ष उमाशंकर सिंह सहित महाविद्यालय परिवार ने स्वर्गीय रामचन्द्र प्रसाद सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.
ये भी पढ़ें-
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विशेष आयोजन, जिले भर में कई खेल प्रतियोगिता, विजेताओं को मिले पुरस्कार
शिक्षक दिवस समारोह, श्रवण कुमार ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन और जगदेव बाबू को किया याद






