- संवाददाता- वीरेंद्र कुमार
Nalanda: हीरो एशिया कप हॉकी 2025 (Asia Cup Hockey 2025) में आज का आखिरी लीग मैच कजाकिस्तान से होगा. शाम साढ़े सात बजे भारत और कजाकिस्तान के साथ मुकाबला होगा. भारत अपने अंतिम लीग मैच में जीत की लय बनाए रखने के लिए उतरेगा.
भारत ने जापान को हराया
हीरो एशिया कप हॉकी 2025 में रविवार को भारत ने जापान को 3-2 से हराकर जीत दर्ज की. भारत की ओर से मंदीप सिंह, कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने गोल किए. अभिषेक को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘हीरो ऑफ द मैच’ चुना गया. दर्शकों से खचाखच भरे राजगीर स्टेडियम में हॉकी का जुनून चरम पर रहा.

गोलकीपर कृष्णन बी पाठक का 150वां मैच
इसी मैच में भारतीय गोलकीपर कृष्णन बी पाठक ने करियर का 150वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलकर नया इतिहास रचा. पंजाब के कपूरथला निवासी पाठक ने इसे अपने परिवार और देश के लिए गर्व का क्षण बताया. हॉकी इंडिया ने भी उनके योगदान को सराहा और उन्हें टीम का भरोसेमंद स्तंभ बताया.
चीन ने कजाकिस्तान को हराया
दूसरे मुकाबले में चीन ने कजाकिस्तान को 13-1 से हराकर टूर्नामेंट की अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की. चीन के युआनलीन ने हैट्रिक लगाई और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने. कजाकिस्तान को लगातार दूसरी बार करारी हार का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़ें-






