सहरसा में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा, परिजनों ने किया चक्का जाम

By: Rahul Kumar

On: Wednesday, August 13, 2025 6:19 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है. परिजनों ने चक्का जाम किया. सहरसा में तालाब में डूबने से एक साथ दो बच्चों की मौत हो गई. घटना सदर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक की है.

नहाने के दौरान तालाब में डूबे दोनों बच्चे

मृतकों में एक का नाम 8 वर्षीय मो. छोटू और दूसरे का नाम मो. सज्जाद है. जो पास के ही नियामत टोला के रहने वाले थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों बच्चे खेलने के दौरान तिरंगा चौक स्थित पोखर के पास गए हुए थे. इसी दौरान दोनों बच्चे नहाने के लिए पोखर में उतर गए और फिर गहरे पानी में डूबने लगे.

परिजनों ने टायर जलाकर किया सड़क जाम

जब लोगों को इसकी खबर मिली तो आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा दोनों बच्चों को पोखर से निकाला लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो गई थी. इधर, घटना से नाराज लोगों ने दोनों बच्चों के शव के साथ बाय पास रोड के इस्लामिया चौक को जाम कर दिया और सड़क पर आगजनी करते हुए प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे.

जांच और कार्रवाई में जुटी पुलिस

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह से समझा बुझाकर जाम हटवाया. फिलहाल पुलिस ने दोनों मृत बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें-

नानी के घर आई बच्ची की तालाब में डूबने से मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment